Music

BRACKING

Loading...

संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन:अमर सेनानियों की याद में संगीत में समा बांधा

 


.शिवपुरी शहर के युवाओं और बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का अवसर प्रदान करने जिला पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा कला मंच प्रदान करने का क्रम आरंभ किया है इसी क्रम में रविवार देर रात तक यहां स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले अमर सेनानियों की याद में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

किसी ने एकल स्वर में गायन प्रदर्शन किया तो किसी ने युगल स्वर में गायन प्रस्तुति देकर समां बांधा। पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर देशभक्ति गीतों पर आधारित डांस, गायन और इंस्ट्रुमेंटल धुनों से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

पर्यटक स्वागत केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में सिंगर मुकेश आचार्य, भानुप्रताप सिंह, अनुराग सिंह संगीता श्रीवास्तव, नीरज राणावत, यशस्वी राणावत, नवीन सिनोरिया गिटार, प्रशांत शाक्य बांसुरी, युगल गर्ग, हर्षित शर्मा कीबोर्ड, ओम ठाकुर, पार्थ शर्मा, तांजिल प्रीत कौर, हिमांशु राठौर, राजेश गोयल, आदर्श अग्रवाल, मनीष जैन,जहांगीर खान, अवधेश सक्सेना, अंतरिक्ष शर्मा, राज प्रजापति, आनन्द रावत, पंकज श्रीवास्तव, रोहित दुबे, किशन सिंह राणावत, भगवान सिंह , समृद्धि शर्मा, रानी तिवारी आदि ने देशभक्ति पर केंद्रित अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कार्यक्रम में अनेक लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ