जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने और ग्रामीण संपर्क स्थापित करने के लिए एसपी आलोक कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक गांव में गश्त करने के लिए कहा है। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी रोज निश्चित समय सीमा में 4 गांव में गश्त करेंगे। इससे चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं शहर में हजारेश्वर मेला मैदान में चल रहे हजार ईश्वर मिले की व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए अस्थाई पुलिस चौकी बनाने का निर्णय भी लिया गया है।
एसपी के मुताबिक चौकी पर एक उपनिरीक्षक के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। मेले के दौरान पुलिस 24 घंटे वहां मौजूद रहेगी और निगरानी करेगी। वही आवारा मनचलों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी निर्भया मोबाइल को दी गई है। एसपी ने बताया कि निर्भया मोबाइल कोचिंग संस्थानों के आसपास रहेगी और यहां पेट्रोलिंग करेगी।
एसपी के मुताबिक रोज शाम 4 बजे ट्यूशन व कोचिंग के आसपास लगने वाले स्थानों पर मनचलों असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी उनके द्वारा किसी भी प्रकार की गलत हरकत किए जाने पर उनके विरोध सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

0 टिप्पणियाँ