Music

BRACKING

Loading...

श्योपुर : ग्रामीण क्षेत्र में छतों से गुजर रही बिजली की लाइन

 जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली की हाइटेंशन लाइन घरों की छत से होकर निकली हैं। इस कारण लोगों को खतरा हो रहा है। घर की छतों पर झूलती बिजली की हाइटेंशन लाइन से बचने के लिए लोग स्वयं ही उपाय कर रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों के द्वारा छतों पर लकड़ी के खंबे लगा लिए गए हैं। बिजली की हाइटेंशन के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत तो गर्मी के दिनों में होती है, जब लाइन टूट जाती है।

जिससे घर में करंट दौड़ने की आशंका भी बनी हुई है। सोंईकलां गांव में श्योपुर से बगडुआ सब स्टेशन के लिए जा रही बिजली की 33 केवीए लाइन घरों के ऊपर से होकर गुजर रही है। छत से महज 8 से 10 फीट ऊंची लाइन के कारण लोग भय के साए में जीने के लिए मजबूर बने हुए हैं। छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के कारण लोगों में भय का माहौल व्याप्त है और हादसे की आशंका भी जताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि हवा चलने पर यदि बिजली के तार आपस में टकराते हैं जिससे चिंगारियां उचटती हैं। ऐसे में तार टूटने की आशंका है जो कि लोगों को करंट की चपेट में ले सकता है। ग्रामीणों ने मंगलवार को जेई को आवेदन देकर इस मामले से अवगत कराते हुए कहा कि वह पूर्व में भी कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन के सिवाए कुछ हाथ नहीं लगा है और न ही बिजली कंपनी लाइन हटाने के लिए तैयार है। लोगों ने कहा कि यदि बिजली के यह तार यहां से हट जाएं तो उन्हें इस समस्या से निजात मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ