भोपाल में एक दबंग ने नाबालिग लड़की से रेप कर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर ज्यादती की। घटना के बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची लड़की ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
गुनगा पुलिस ने बताया 17 साल की लड़की दूसरी क्लास तक पढ़ी लिखी है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वो और उनकी पत्नी रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए थे। जब वे घर पहुंचे तो उन्हें बेटी रोते हुए मिली। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि दोपहर में सलामतपुर का रहने वाला 21 साल का इंदर सिंह ठाकुर 21 घर आया। उस दौरान बेटी अकेली थी। कुछ देर बात करने के बाद वह छेड़खानी करने लगा। बेटी के विरोध करने पर इंदर ने गाली-गलौज करते हुए उससे जबरन दुष्कर्म किया। इंदर ने धमकाते हुए कहा कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसकी मां को जान से मार देगा।
पहले भी ज्यादती कर चुका था
पिता पुलिस को बताया कि पिछले साल नवंबर में वो और उनका परिवार सलामतपुर इंदर सिंह ठाकुर के यहां मजदूरी करने गया था। इस दौरान इंदर ने उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। तब हमने डर के कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। वहां से वापस लौट आए। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ