शिवपुरी कोलारस के जूर गांव में एक ही परिवार की चार लड़कियों ने रतनजोत के बीज खा लिए। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। चारों को कोलारस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। कोलारस थाने में मनोज जाटव ने बताया कि नाबालिगों ने खेल-खेल में रतनजोत के फल खा लिए।
भंडारे में गई थी खाना खाने
मनोज ने बताया कि चारों बहने मंदिर के पास चल रहे भंडारे में खाना खाने गई थीं। खाना खाकर लौटते वक्त वे रतनजोत के पेड़ के पास खेलने लगीं। वहीं खेल-खेल में उन्होंने बीज खा लिए। घर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पूछने पर बच्चियों ने बताया कि खाना खाने के बाद चारों पेड़ के नीचे खेल रही थीं। उन्हें लगा वहां बेर का फल है, उन्होंने उसे खा लिया।
लड़कियों की बात सुन परिजन पेड़ के पास पहुंचे। उन्हें पता लगा कि पेड़ बेर का नहीं बल्कि रतनतोज का है। इसी के बीज खाने से उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें उसी वक्त हॉस्पिटल ले गए। जहां उनका इलाज जारी है। एक लड़की की हालत गंभीर बताई गई, उसे जिला अस्पताल शिवपुरी भेज दिया गया।
0 टिप्पणियाँ