Music

BRACKING

Loading...

श्योपुर : चुनावों में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया जाए- बसपा


प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव कराए जाने की घोषणा कर दी गई है। इसके बीच ओबीसी आरक्षण को लेकर जंग छिड़ी हुई है। जिस पर शनिवार को बसपा ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और आरक्षण मामले में तहसीलदार संजय जैन को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा

बसपा जिलाध्यक्ष मिश्रालाल बैरवा के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ओबीसी आरक्षण को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिसमें उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार ओबीसी आरक्षण पर संतुष्टिजनक जवाब नही पाई, क्योंकि भाजपा आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। वहीं अब ओबीसी को अधिक बताने के साथ बिना आरक्षण के चुनाव की तैयारी कर रही है। यानी यहां ओबीसी को भी साधने का प्रयास कर रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ