श्योपुर : कलेक्टर ने कहा लंबित जांचों को तत्काल करें पूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई
रविवार, मई 15, 2022
भूमि संबंधित शिकायतों का ग्राफ श्योपुर में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते यहां जांचों की फेहरिस्त भी लगातार लंबी होती जा रही है। क्योंकि राजस्व अफसर महीनों से उक्त जांचों को दबाए बैठे है। जिनमें अब तक जांच की शुरूआत तक नही की जा सकी है। इसे लेकर कलेक्टर ने अब जांच पूरी न करने पर कार्रवाई की बात कही है।
राजस्व अफसरों के पास निजी व सरकारी जमीनों से जुड़ी हेरफेर व गड़बड़ी की कई शिकायतें है। यह शिकायत एसडीएम, तहसीलदारों के पास लंबित है। जिसमें अफसरों को उक्त शिकायतों में जांच करने या तो कमिश्नर ने निर्देशित किया है या फिर कलेक्टर-अपर कलेक्टर ने। लेकिन जांच के इन आदेशों पर अब तक तहसीलदार व एसडीएम अमल नही कर रहे है। नतीजा इन जांचों की पेंडेंसी ज्यादा न बढ़े और जांच पूरी होकर प्रकरणों का निराकरण हो सके। इसके लिए कलेक्टर ने जिले के एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए है
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ