कलेक्टर जनसुनवाई में एक्शन में नजर आए, जहां उन्होंने कार्रवाई न करने पर कराहल बीईओ व दो पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर दिए। क्योंकि उक्त दोनों से संबंधित मामले जनसुनवाई में पहुंचे, जिन पर उनके द्वारा सुनवाई नही की जा रही थी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर शिवम वर्मा ने जनसुनवाई की। जिसमें शहर के वार्ड 16 निवासी कैलाश बैरवा पहुंचा, जिसने दिव्यांग पेंशन न मिलने की शिकायत की
इस पर नपा सीएमओ को तत्काल पेंशन जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनसुनवाई में आए अतिथि शिक्षकों ने बताया कि उन्हें महीनों से कराहल क्षेत्र में पढ़ाने के दौरान मानदेय नही दिया गया है। इस पर आदिम जाति कल्याण विभाग के बीईओ एसपी भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।वहीं मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक मांगीलाल जाटव की मृत्यु होने पर परिजनों को अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदाय नही करने पर ग्राम पंचायत सिमरई के सचिव रामहेत यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कलेक्टर जनसुनवाई में एक्शन में नजर आए, जहां उन्होंने कार्रवाई न करने पर कराहल बीईओ व दो पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर दिए। क्योंकि उक्त दोनों से संबंधित मामले जनसुनवाई में पहुंचे, जिन पर उनके द्वारा सुनवाई नही की जा
0 टिप्पणियाँ