राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए है। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री उमेश प्रकाश शुक्ला को प्रशासनिक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। परीक्षा हेतु गठित कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मचारियों में कलेक्ट्रेट के सहायक वर्ग-तीन श्री रफीक खान (7898140806) तथा तहसील शिवपुरी के सहायक ग्रेड-3 श्री रोहित चिडार (8889410066) शामिल है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07492-233881 रहेगा। कंट्रोल रूम में 19 जून को प्रातः 9 बजे से सायंकाल 6 बजे तक सुचारू रूप से कार्य संपादित किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ