Music

BRACKING

Loading...

मां की ममता '' का विमोचन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया

(माँ की ममता '' का विमोचन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा)

बिर्रा-प्रेम सागर कश्यप द्वारा लिखित उपन्यास " माँ की ममता '' का विमोचन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। शा उ मा विद्यालय बिर्रा के एल बी संवर्ग के व्याख्याता श्री प्रेम सागर कश्यप द्वारा लिखित उपन्यास " माँ की ममता '' का विमोचन बुक्स क्लिनिक बिलासपुर में दिनांक 19 / 08 / 2022 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी के द्वारा किया गया ।

(कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि)

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हमारे व्याख्याता साथी ने उपन्यास लिखा है।
(अतिथियों से सम्मान प्राप्त करते व्याख्याता प्रेम सागर कश्यप)

उपन्यास विमोचन कार्यक्रम में बुक्स क्लिनिक के संचालक श्री हितेश सिंह बिसेन, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, प्रांतीय सचिव श्री मनोज सनाढ्य, कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, उपन्यास लेखक प्रेम सागर कश्यप, शा उ मा विद्यालय बिर्रा के प्राचार्य श्री एफ एल साहू, रामेश्वर गुप्ता, डॉ आदित्य पांडेय, आशीष गुप्ता, माखन राठौर, राजेश सिंह क्षत्रिय, सुनील चौधरी, उमेश तेम्बूलकर, विनोद राठौर, शिव पटेल, विश्वनाथ कश्यप, उत्तम साहू, नवधा चन्द्रा, रामप्यारे कश्यप शामिल थे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ