Music

BRACKING

Loading...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मटका फोड़ प्रतियोगिता में आरती केंवट ने मारी बाजी


कृष्ण जन्माष्टमी मटका फोड़ कर धूमधाम से मनाया गया

( आयोजक बजरंग दल बिर्रा)

बिर्रा-गौ सेवा बजरंग दल बिर्रा द्वारा हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी ग्राम पंचायत बिर्रा दीवान मोहल्ला में भारी उत्साह से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से साथ मनाया गया। जिसमें मटका फोड़ का आयोजन रखा गया था।

(फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अतिथि)

प्रतियोगिता का शुभारंभ राजमहल बिर्रा से विजय बहादुर सिंह, हेमेंद्र शरण सिंह, पीयूष देव सिंह(सोमू बाबा), चेतन प्रताप सिंह, प्रतीक प्रताप सिंह, जितेंद्र तिवारी, अर्जुन पांडेय द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया।

जिसमें मलखंभ (मटका फोड़) खम्भा के ऊपर मटका फोड़ प्रतियोगिता के प्रथम विजेता बने आरती केंवट प्रथम पुरुस्कार 2001 रु. स्व.मनोहर पांडेय (धोधी राम पांडेय) की स्मृति में उनके ज्येष्ठ पुत्र नवरतन पांडेय के द्वारा प्रदान किया गया।

एवं आँख में पट्टी बांधकर 20 फिट की रेखा बने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विजेता बने लक्ष्मीनारायण पटेल जिसका द्वितीय पुरुस्कार आदित्य मोबाईल के संचालय अमन आदित्य द्वारा 1001 रु. दिया गया।दोनों विजेताओं को सीमा श्रृंगार सदन के संचालक राजेंद्र गुप्ता के द्वारा स्मृति चिन्ह शिल्ड प्रदान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महराज अर्जुन तिवारी एवं एकांश पटेल ने किया

इस अवसर पर सौंखी लाल पटेल,नरेंद्र यादव,सुरेंद्र पटेल, मनराखन धीवर, खोरवा पटेल, सुभाष यादव(प्रखंड संयोजक बजरंग दल), टिंकू केशरवानी, सौरभ पाल, शुभम केशरवानी, राज केशरवानी, समीर, संजय पटेल, दिलेस्वर धीवर,

सुमित कर्ष, नीरज कश्यप, पप्पू वैष्णव, नारायण केंवट, मन्ना बघेल, ओमप्रकाश धीवर, बबलू यादव, हरि सिंह, अभिषेक केशरवानी, अवि केशरवानी बजरंग केशरवानी, जीतेंन धीवर, महेंद्र साहू, अमन कहार सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ