शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे रामकुमार पटेल
हसौद-ग्राम पंचायत डोटमा में तालगांव केंद्र का नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपत ग्रहण समारोह में छतीसगढ़ प्रदेश मथुरा माली मरार (पटेल) समाज के प्रदेशाध्यक्ष महोदय श्री परमानंद पटेल जी की अध्यक्षता में महासभा की बैठक रखा गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में छतीसगढ़ प्रदेश शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय रामकुमार पटेल जी की अगुवाई में बैठक किया गया । जिसमें तालगांव केंद्र का नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपत ग्रहण कराया गया।
(सभा में बैठे मथुरा मरार (पटेल) समाज के लोग)शपथ ग्रहण में अध्यक्ष के रूप में पवन कुमार पटेल, उपाध्यक्ष महादेव पटेल, सचिव जोहित पटेल, कोषाध्यक्ष चैनदास पटेल, सह सचिव रामचरण पटेल ने शपथ लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश मथुरा माली मरार (पटेल) समाज परमानंद पटेल (प्रदेशाध्यक्ष), गोरे लाल पटेल (उपाध्यक्ष), होरीलाल पटेल (सचिव), संतोष पटेल (कोषाध्यक्ष), गणेश राम पटेल (सह सचिव),छोटे लाल (मीडिया प्रभारी), भारत लाल पटेल, सेवक राम पटेल, धनीराम पटेल, जीवन लाल पटेल, राम लाल पटेल, गोपाल पटेल, हेत राम पटेल, घसिया पटेल, संतोष पटेल, पीतांबर पटेल, बंशी लाल पटेल, कृपा राम पटेल,रेशम, इतवारी, राम कुमार, आलोक, राजकुमार,लेखराम पटेल, निर्मला सहित भारी संख्या में सामाज के लोग उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ