Music

BRACKING

Loading...

*विकास खंड-बम्हनीडीह में जिला स्तरीय एक दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण संपन्न*

 विकास खंड-बम्हनीडीह में जिला स्तरीय एक दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण

 


श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी डीईओ के कुशल निर्देशन एवं प्रदीप शर्मा एडीपीओ समग्र शिक्षा आर के तिवारी डीएमसी समग्र शिक्षा जांजगीर के कुशल मार्गदर्शन में शैक्षणिक जिला जांजगीर एवं शक्ति के नौ विकास खंडों से चिन्हांकित प्राचार्य को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक एच के बेहार बेहार बीआरसीसी शशिबाला बीआरपी के द्वारा समावेशी शिक्षा का अर्थ परिभाषा महत्व निशक्तजन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार 21 दिव्यांगता से परिचय गतिविधियों के द्वारा बताया गया।दिव्यांग बच्चों से संबंधित कक्षा कक्ष में प्रायोगिक सांकेतिक भाषा एवं ब्रेनलिपि प्रशिक्षण दिया गया।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांगो हेतु संचालित महत्वाकांक्षी योजना सुगम में भारत अभियान दिव्यांगता का कारण व रोकथाम के उपाय समावेशी शिक्षा को सफल बनाने हेतु किए जाने वाले सकारात्मक उपायों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का सफल संचालन हेतु डॉ उमेश कुमार दुबे(स्वीकृति मंच प्रभारी) एवं राजेश कश्यप डाटा आपरेटर के द्वारा अतुलनीय सहयोग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ