शिवपुरी कार्तिक (2) पुत्र छोटू आदिवासी निवासी मारोरा अहीर तहसील पोहरी को चार माह पहले 18 अप्रैल को एनआरसी में भर्ती कराया गया था। उस वक्त कार्तिक का वजन 4.700 किलो ग्राम था। दरअसल माता-पिता मजदूर के लिए पलायन कर गए और दो महीने बाद मां रामवती और पिता छोटू आदिवासी कार्तिक को लेकर ननिहाल शिवपुरी के जमोनिया गांव लेकर पहुंचे।
सुपोषण सखी और कार्यकर्ता ने भ्रमण के वक्त कार्तिक की हालत देखी और मां रामवती को एनआरसी में भर्ती कराने के लिए समझाया। शक्तिशाली महिला संगठन काफी समझाने पर माता-पिता मान गए। एनआरसी में भर्ती रखकर इलाज व पोषण आहार मिला। चार महीने तक देखरेख में चले इलाज और मिले पोषण के बाद कार्तिक का वजन बढ़कर 9.400 किलो ग्राम हो गया है। अब उसे शुक्रवार को गांव भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ