Music

BRACKING

Loading...

बम्हनीडीह में चोरी थमने का नाम ही नही ले रही


बम्हनीडीह-बम्हनीडीह में चोरी थमने का नाम ही नही ले रही है अभी कुछ दिन पहले ही गाँव के पुरोहित श्री राम प्रकाश शर्मा के यहाँ सेट्रिंग प्लेट की हुई चोरी का पता लगा ही नही था की चोरों के कारनामे और सुनने को मिल गया बीते रात चोरों के द्वारा दो घरों में सेंध मारी हुई है बम्हनीडीह के ही सोनार पारा में बीते रात चोरो ने दो घरों से गैस सिलेंडर और मोटर पम्प सिलाई मशीन एवं अन्य लोहे के समान को ले उड़े, सोनार पारा में ही मिर्ज़ा टेंट हाउस के मालिक सुलेमान मिर्ज़ा तो चोरो से इतना परेशान है की 9 महीने के अंदर ही उनके घर में 3 बार चोरी हुई है सुलेमान के मुताबिक़ 20 दिसम्बर 2021 को सोने का एक हार , एक मंगल सूत्र , तीन जोड़ी चाँदी के पायल और घर में रखी मिक्सी लगभग 1 लाख 30 हज़ार का सामान चोरो द्वारा चोरी की गई थी जिसकी शिकायत का आवेदन बम्हनीडीह थाना में दिया गया था इसके तीन महीने बाद वाशिंग मशीन और स्टेंड पंखा भी चोरी हुई जिसकी भी शिकायत बम्हनीडीह थाना में किया गया था अब 5 महीने बाद 24 सितम्बर को रात में सिलेंडर और सिलाई मशीन भी चोरी हो गई । इसकी भी शिकायत थाना में की गई , सुलेमान मिर्ज़ा का कहना है की वो जब चोरी होता है तो एक शिकायत का आवेदन जमा करने के बाद आज तक कोई कार्यवाही भी नहीं हुई है और आगे भी कोई उम्मीद नहीं है यहाँ तक कि थाने से पावती भी नहीं दिया जाता । ऐसे ही राम प्रकाश शर्मा जी के आवेदन का पावती अभी तक नही मिला और न ही चोरों का कुछ पता चला प्रकाश शर्मा भी थाने के चक्कर लगा लगा कर थक गए है बम्हनीडीह थाने में हमेशा से ही प्रार्थी असंतुष्ट होकर वापस हो जाते है । और बस कार्यवाही करने का अश्वासन दिया जाता है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ