Music

BRACKING

Loading...

MP : राज्यपाल श्री पटेल ने नवरात्रि पर्व की दी बधाई


 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से नवरात्रि पर्व शांति, एकता और पारम्परिक सदभाव के साथ में मनाने की अपील की है।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने संदेश में कहा है कि माँ दुर्गा आदि शक्ति, प्रकृति प्रधान, गुणवती माया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकार को दूर करने वाली हैं। माँ दुर्गा अंधकार और अज्ञानता रूपी राक्षसों से रक्षा करने वाली तथा कल्याणकारी हैं। माँ दुर्गा सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं। सबका कल्याण करने वाली है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ