Music

BRACKING

Loading...

कुंवारी 16 वर्षीय लड़की मां बनने की दास्तां को डॉक्टर भी नहीं समझ सके

शिवपुरी। जिला अस्पताल में बीती रात्रि एक अविवाहित16 वर्षीय लड़की ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। कुंवारी लडकी का बच्चे का जन्म देने की घटना अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि लडकी का अफेयर किसी अजय राठौर नाम के लडके से था।

जैसा कि विदित है कि ठकुरपुरा की 10वीं क्लास में पढने वाली लडकी ने अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एक बच्चे का जन्म दिया। 16 वर्षीय लड़की को पेट दर्द की शिकायत होने के चलते  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने चैकअप कर उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया था। शाम के 7 बजे लडकी ने सर्जिकल वार्ड के पलंग पर ही बच्चे का जन्म दिया हैं। कुंवारी मां की आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी 2006 अंकित हैं।

परिजनों के साथ साथ डॉक्टर भी नही समझ सके कि लडकी 9़ माह की प्रेग्नेट है। मामला खुलने पर कुंवारी मां के परिजनों से उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका ठकुरपुरा में रहने वाले अजय राठौर से अफेयर चल रहा था और यह बच्चा उसी का है, लडकी के परिजन लडके के घर गए थे लेकिन कुंवारी लडकी को मां बनाने वाला बाप अजय राठौर अभी फरार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ