Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा उप डाकघर में डाक पाल सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

संकल्प लेते हुए डाक विभाग के कर्मचारी-अधिकारी

 बिर्रा-26 नवंबर भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी अवसर पर आज बिर्रा उप डाक परिसर में भी आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उप डाक पाल पंकज कुमार सिंह सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। साथ ही इस मौके पर उपस्थित उप डाक कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पंकज कुमार ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को भारतीय संविधान में समाहित किया है। इससे सशक्त राष्ट्र निर्माण करने की नीव मजबूत हुई है। उन्होंने नागरिकों से संविधान की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। इस अवसर पर बिर्रा उप डाक पाल पंकज कुमार सिंह, प्रह्लाद कुमार कहार, सुनील कुमार पोर्ते,शिवकुमार नेताम, डांडेश्वर नेताम,मनीष कुमार माली,गीतेश कुमार जायसवाल,लक्ष्मी प्रसाद कहार, रामहरिश सरूता, शशिकला सोनवानी, करुणा कश्यप सहित समस्त डाक विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ