Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : शासन का टेक्स चोरी व्यापारी मंडी नीलामी के बाद 50 फीसदी अनाज अपने गोदामों पर ही तुला रहे

 

खरीफ फसल की आवक अक्टूबर माह से ही चालू हो जाती है। मंडी परिसर में प्रति दिन चार से पांच हजार बोरी अनाज आ रहा है। इसी बीच व्यापारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रति दिन लाखों रुपए की टैक्स चोरी की जा रही है। व्यापारी मंडी नीलामी के बाद 50 फीसदी अनाज अपने गोदामों पर ही तुला रहे हैं। प्रति क्विंटल भाव पर 1.70 प्रतिशत लगने वाले टैक्स की चोरी की जा रही है। इससे शासन को रोजाना लाखों रुपए की चपत लगाई जा रही है।


बाजार में व्यापारियों के गोदाम के बाहर टैक्टर-ट्रालियों व अन्य लोडिंग वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे यातायात भी प्रभावित होता है। मामले में मंडी सचिव का कहना है कि तुलाई मंडी में ही की जा रही है, भीड़ होने पर ही अगर कोई बाहर जाता है तो टैक्स पूरा जमा होता है। वहीं एसडीएम बृजबिहारीलाल श्रीवास्तव का कहना है कि वह मामले की जांच कराएंगे।

अधिकारियों की मिलीभगत से शासन को रोज लाखों की चपत
कृषि उपज मंडी में खरीदी जा रही उपज पर मिलने वाले टैक्स को अधिकारियों की मिलीभगत से शासन को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। स्थिति है कि 15 रुपए क्विंटल मंडी खर्चा से भी बच रहे खरीदार। वहीं 15 रुपए प्रति क्विंटल का खर्चा अनाज तुलाई, लदाई के लिए जाते हैं। लेकिन मंडी के बाहर कांटों पर तुलाई होने से, दैनिक मजदूरों की मजदूरी भी मारी जा रही है। इससे उनकी आर्थिक व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ