शिवपुरी इंदार थाने के कुंडाई गांव से 45 साल की महिला अपने तीन बच्चों को घर छोड़ गई। खेत पर जाने की कहकर छोटी बेटी सहित गायब हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ममता (45) पत्नी पप्पू पाल निवासी ग्राम कुंडाई अपनी छोटी बच्ची सहित 10 दिसंबर से लापता है।
परिजनों ने 14 दिसंबर को इंदार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। ममता घर से अपने तीन बच्चों से खेत पर कहकर निकली। छोटी बेटी के संग जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजन तीन दिन से तलाश करते रहे। आखिरकार बुधवार को इंदार थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।

0 टिप्पणियाँ