Music

BRACKING

Loading...

सरपंच, पंच के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

 शिवपुरी जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्द्ध) आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराए जाने सरपंच एवं पंच पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने संपूर्ण विकासखंड मैं रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए है। शिवपुरी विकासखंड के सरपंच, पंच हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में तहसीलदार शिवपुरी एन सी गुप्ता को नियुक्त किया है।

कोलारस में प्रभारी तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार, बदरवास में प्रभारी तहसीलदार प्रदीप भार्गव, पिछोर में तहसीलदार अखिलेश शर्मा, खनियांधाना में प्रभारी तहसीलदार सुनील प्रभास, पोहरी में प्रभारी तहसीलदार प्रेमलता पाल, करेरा में प्रभारी तहसीलदार अजय परसेडिया, नरवर में प्रभारी तहसीलदार विजय शर्मा को नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ