Music

BRACKING

Loading...

प्राकृतिक कृषि विकास योजना अंतर्गत गौ पालन के लिए अनुदान सहायता हेतु कृषकों का होगा चयन



शिवपुरी  राज्य पोषित “मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास योजना अंतर्गत गौ पालन हेतु कृषकों को प्रतिमाह दी जाने वाली अनुदान सहायता के लिए जिले से कृषकों का चयन किया जाएगा।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के उपसंचालक यूएस तोमर ने बताया कि जिले में योजना अंतर्गत सम्मिलित किये जाने वाले 100 ग्रामों का चयन किया जाएगा। इसमें कृषक प्राकृतिक कृषि पोर्टल पर पंजीयन करायें। यदि किसी ग्राम में चयनित कृषकों का पंजीयन न हो, तो ऐसे कृषको का पहले पोर्टल पर पंजीयन कराना है। कृषक द्वारा रबी 2022-23 में न्यूनतम एक एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती प्रारंभ की गई हो। भौतिक सत्यापन विभागीय अधिकारियों (एस.ए.डी.ओ. व आर.ए.ई.ओ द्वारा किया जाएगा। कृषक के पास स्वयं की एक देसी गाय होना अनिवार्य है। जिसका पशुपालन विभाग में पंजीयन (टैगिंग) हो। चयनित कृषक का राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना आवश्यक है। चयनित कृषकों की सूची बैंक विवरण जिसमें कृषक का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड सहित संचालनालय को अनुदान हेतु उपलब्ध एवं पोर्टल पर अपलोड करना है। कृषकों को डी.बी.टी. के माध्यम से अनुदान की राशि जारी की जाएगी। एक परिवार से एक ही कृषक का चयन किया जाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ