Music

BRACKING

Loading...

स्वच्छता चौपाल में शिक्षा और स्वच्छता विषय पर वक्ताओं ने प्रस्तुत किया अपने विचार



शिवपुरी,  जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद और अथ युवा फाउंडेशन एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से शहर में चलने वाले स्वच्छता अभियान "अपना शिवपुरी भी होगा स्वच्छता में नंबर 01"  में अथ युवा की माधव चौक पर चलने वाली "स्वच्छता चौपाल" में गत दिवस हैप्पी डेज के विद्यार्थी और कई गैर सरकारी संगठनों ने भाग लिया, सुपोषण सखी, शक्तिशाली महिला संगठन आदि ने इस मुहिम को पूरा समर्थन दिया।
मुख्य अतिथि हैप्पी डेज स्कूल की डायरेक्टर गीता दीवान, अन्य अतिथि के रूप में स्वच्छ भारत मिशन के संभागीय सलाहकार अतुल त्रिवेदी, वन्य परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल सिंह जाटव, युवा उद्यमी वैभव उपाध्याय, शक्तिशाली महिला संगठन के डायरेक्टर रवि गोयल रहे।
कार्यक्रम का संचालन अथ युवा डायरेक्टर डॉ.देवेंद्र दांगी ने किया। इसका विषय "शिक्षा और स्वच्छता" रहा।
प्रश्नों के उत्तर में गीता दीवान ने कहा दुनिया में जितने भी बदलाव हुए स्वयं से शुरू हुए हैं, उन्होंने बताया कि वो जब अपने स्कूल में स्वयं कभी कभी ज़मीन पर पड़ा हुआ कचरा उठाती हैं, तो बच्चे भी उठाते हैं, बच्चे जो देखते हैं वही सीखते हैं, हमारे बच्चों को वस दिशा भर देने की जरूरत है,  उन्होंने कहा की जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, वो स्वयं इस शहर की दिशा बदल सकते हैं, पर कोई भी बदलाव पहले स्वयं में लाना होगा। 
गोपाल सिंह जाटव ने कहा कि उनका विभाग समय समय पर युवाओं को स्वच्छता वन और शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित करता है। हाल ही में उन्होंने बच्चों के लिए अनुभूति कार्यक्रम भी आयोजित किया था। 
वैभव उपाध्याय ने बताया कि अथ युवा की इस पहल से शहर के सभी लोगों को जुड़ना चाहिए और युवाओं को आगे बड़ कर अपने शहर की जिम्मेदारी लेनी होगी।
रवि गोयल ने बच्चियों के लिए 3 सरकारी स्कूलों में टॉयलेट बनाने के अनुभव को साझा किया कि स्वच्छता ही है जो देश की तस्वीर बदल सकती है। श्रोताओं में से कई लोगों ने अतिथियों से प्रश्न पूछे। स्वच्छता मित्र सर्टिफिकेट भी बांटे। कार्यक्रम में शंभू सिंह दांगी, घनश्याम उपाध्याय, प्रमोद गोयल, बबिता कुर्मी, पूजा एवं कई अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ