Music

BRACKING

Loading...

स्वच्छता अभियान को लेकर कन्या विद्यालय में कार्यशाला आयोजित



शिवपुरी  शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान " अपना शिवपुरी भी होगा स्वच्छता में नंबर 01" के तहत आज कन्या विद्यालय कोर्ट रोड पर अथ युवा फाउंडेशन ने "स्वच्छता माइंडसेट और नवाचार"पर कार्यशाला आयोजित की। बच्चों ने 5 मिनिट  "स्पंदन" माइंडफुलनेस के माध्यम से पढ़ाई में एकाग्रता कैसे बढ़ाएं की भी प्रैक्टिस की।
कार्यशाला में बच्चों ने बढ़ते हुए शहरीकरण की समस्याओं के बारे में जाना तथा कैसे एक शहर को विकास यूनिट की तरह बढ़ाया जाए कि भी टिप्स लीं। स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों में गहरा संबंध है। यदि स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए तो महामारियों से भी बचा जा सकता है। इसके बारे में भी चर्चा हुई। डॉ.देवेंद्र दांगी ने विद्यालय की छात्राओं से संवाद किया और स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी कि किस प्रकार बच्चे अपने घर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं और पूरे शिवपुरी शहर को स्वच्छ बना सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ