Music

BRACKING

Loading...

शा.उ.उ.मा.विद्यालय (सीएम राइज) कोलारस में आवेदन 15 फरवरी तक आमंत्रित

 


शिवपुरी,    शा.उ.उ.मा.विद्यालय (सीएम राइज) कोलारस में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 2 फरवरी से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश हेतु 15 फरवरी तक आवेदन संबंधित विद्यालय से प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्राप्त व जमा कर सकते है।
प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शासकीय उ.उ.मा.विद्यालय कोलारस में अब नए सत्र के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रह रहे है। प्राप्त आवेदन के आधार पर कक्षावार रिक्त सीटों के अनुपात में विद्यालय में लॉटरी पद्धति द्वारा छात्र एवं छात्राओं का चयन किया जाएगा। प्रवेश आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों का सत्यापन कर विद्यार्थियों की प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 फरवरी तक आवेदन संबंधित विद्यालय से प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्राप्त व जमा कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ