Music

BRACKING

Loading...

राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ द्वारा 53.96 लाख रूपए की राशि के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 विधानसभा पोहरी विकास यात्रा


शिवपुरी,  
पोहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित विकास यात्रा के दौरान लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अनेक कार्यों की सौगात दी है। राज्यमंत्री श्री धाकड़ द्वारा आज विकास यात्रा के दौरान 53.96 लाख रूपए की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।    
पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश धाकड़ द्वारा सभी ग्राम पंचायतों के गांव में लाड़ली लक्ष्मी योजना, भू अधिकार पत्र, गौशाला आधारित केवाईसी, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, लाडली बहन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, आवास योजना, शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही अनेक योजनाओं की जानकारी दी और हितलाभ का वितरण किया। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में आज विकास यात्रा कैमई, रैय्यन, देवपुरा, ककरई, गोंदरी, गोवरा से निकाली गई।
विकास यात्रा के दौरान लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ द्वारा आज ग्राम पंचायत ककरई के प्राथमिक विद्यालय सड में 2.20 लाख रूपए की राशि के पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम पंचायत ककरई के शासकीय मा.वि. ककरई में 14.58 लाख रूपए की राशि के बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम पंचायत कैमई के मा.वि. कैमई में 5.03 लाख रूपए की राशि के बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम पंचायत कैमई में हनुमान मंदिर से प्राथमिक शाला भवन की ओर सुमेढ तक 4.71 लाख रूपए की राशि के सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम पंचायत कैमई के उम्मेदपुरा में 2.03 लाख रूपए की राशि के सार्वजनिक चौपाल निर्माण कार्य का लोकार्पण, ग्राम पंचायत कैमई में 98 हजार रूपए की राशि के पानी की टंकी निर्माण कार्य    का शिलान्यास, ग्राम पंचायत गौंदरी में विधायक मद में 2 लाख रूपए की राशि के बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य शंकर जी के मंदिर के पास का लोकार्पण, ग्राम पंचायत गौंदरी के देवगढ में 7.80 लाख रूपए की राशि के आंगनवाडी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम पंचायत गोबरा के मा.वि. गोबरा में 2 लाख रूपए की राशि के पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत गोबरा के माध्यमिक विद्यालय गोबरा में 3.03 लाख रूपए की राशि के बाउण्ड्रीवॉल निर्माण का लोकार्पण, ग्राम पंचायत देवपुरा में 3.57 लाख रूपए की राशि के सामुदायिक स्वच्छता परिसर देवपुरा का शिलान्यास, ग्राम पंचायत देवपुरा के सामुदायिक भवन के पास 2.35 लाख रूपए की राशि के पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम पंचायत रैय्यन में 1.10 लाख रूपए की राशि के पशु होदी एवं पानी की टंकी निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा 2.58 लाख रूपए की राशि के  सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उनके साथ जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मुन्ना लाल रावत, अध्यक्ष रामकली आदिवासी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव सिंह तोमर, एडवोकेट रामपाल रावत, विजय यादव, हाकिम यादव, टोरिया के पूर्व सरपंच रघुवीर शर्मा, राजकुमार शर्मा, डॉ.तुला राम यादव, माता चरण शर्मा, डॉक्टर जनवेद बर्मा सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक ग्राम पंचायत व ग्रामों के ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ