शराब व लहान की कीमत 84000 रुपये बताई गई
शिवपुरी । खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा इन दिनों शराब माफियाओ पर बराबर शिकंजा कस रहे है रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम कफार का रहने वाला जसरथ लोधी अपने कुँआ के पास कच्ची शराब बनाता है और वही से बेचने का काम भी करता है थाना प्रभारी खनियांधाना ने मय फोर्स के तत्काल मुखबिर की सूचना के अनुसार ग्राम कफार में मुखबिर द्वारा बताये स्थान जसरथ लोधी की कुँआ पर दबिस दी तो उक्त आरोपी के कुँआ पर एक वल्ब के उजाले मे एक व्यक्ति बैठा दिखा जिसके पास प्लास्टिक की केन व ड्रम रखे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे खनियांधाना थाना के फोर्स की मदद से घेर कर आरोपी को पकड़ा लिया जब आरोपी से पूंछ तांछ की तो आरोपी ने शराब बनाना कबूल किया और बताया कि मेरे पास ने कच्ची शराब उतरी रखी है जिसमे 50-50 लीटर के दो नीले रंग के प्लास्टिक की केनो में कच्ची शराब रखी थी जिसमे देखने पर दोनो डिब्बो मे करीब 80 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी थी वही पास मे तीन नीले रंग के ड्रम में कच्ची शराब बनाने के लिये लाहन भरा हुआ था जब उक्त आरोपी से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम जशरथ लोधी पुत्र रघुनाथ लोधी उम्र 45 साल निवासी ग्राम कफार थाना खनियाधाना का बताया उक्त आरोपी जसरथ लोधी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है उक्त आरोपी के कब्जे से 80 लीटर शराब कीमती 24,000/रूपये व तीन ड्रमों मे भरा लहान 600 लीटर कीमती करीब 60,000/रूपये का मौके पर नष्ट किया गया।

0 टिप्पणियाँ