शिवपुरी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में एकाएक 70 लोगों की तबीयत खराब होने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई घायलों को उपचार के लिए तत्काल डिस्टिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग नजदीकी मंदिर पर भोले की भांग का प्रसाद लेने गए थे । प्रसाद लेने के बाद 70 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई इनमें 20 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने भोले की भंगिया का प्रसाद लेने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ी है अनुमान लगाया जा रहा है। कि वह भांग के दूध में केमिकल होने की आशंका है
जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि 70 से अधिक लोगों को रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनमें 20 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं बच्चों को एसएनसीयू में उपचार के लिए भर्ती कराया है जबकि अन्य घायलों को मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि केमिकल युक्त दूध व भांग प्रसाद लेने से अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लोगों की तबीयत खराब हुई है। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है सभी की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ