शिवपुरी, विकासखण्डों में समस्त विभागों के 50 अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं अशासकीय सदस्यों के मध्य एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यक्रम प्रतिमाह आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि राज्य आनंद संस्थान जिला इकाई शिवपुरी के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर एवं समन्वयक अभय कुमार जैन के मोबाइल 9770265025 पर संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर इस कार्यक्रम को अवगत कराए एवं ई-मेल jain.abhay@gmail.com आईडी पर प्रतिभागियों की सूची उपलब्ध कराए।
0 टिप्पणियाँ