Music

BRACKING

Loading...

सभी को समान न्याय पाने का अधिकार है- पंचम जिला न्यायाधीश



शिवपुरी, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के निर्देशन में एवं जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के सचिव अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में आज सोमवार को ग्राम चिटोरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचम जिला न्यायाधीश पवन कुमार शंखवार ने की।
इस अवसर पर श्री संखवार ने उपस्थित लोगों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक को समान रूप से न्याय पाने का अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति का प्रकरण न्यायालय में चल रहा है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है वकील का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी में आवेदन देकर नि शुल्क शासन के व्यय पर अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही श्री शंखवार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों, गरीबी उन्मूलन योजना महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चीटोरा से की सरपंच निशा जाटव, पंचायत सचिव सुनील त्रिवेदी, रोजगार सहायक विनोद शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ