हितग्राही हो रहे परेशान नहीं हो रहा कोई भी काम
शिवपुरी- खबर शिवपुरी जिले की नगर पालिका से है जहां पर नगर पालिका के कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में ताला लगाकर विकास यात्रा निकाल रहे हैं और उस विकास यात्रा में न तो उनका विकास देखने को मिल रहा है और न ही इनके द्वारा वार्डो में जो विकास कराया गया है वह कहीं देखने को नही मिल रहा है आज जब इस विकास यात्रा को देखा गया तो यह विकास यात्रा पोलो ग्राउंड के सामने एक पार्क में घंटो तक आराम करती रही और सभी नगर पालिका के कर्मचारी जो विकास यात्रा में आए हैं जिनको विकास यात्रा का जिम्मा सौंपा गया है कि वह और जिन नगर पालिका और के कर्मचारियों को विकास यात्रा का जिम्मा नहीं सौंपा गया वह सभी आकर उस पार्क में बैठकर आराम से खाना खाते हुए मिले और खाना खाने के बाद कुछ कर्मचारियों ने वहां पर आराम फरमाया गहरी नींद ली और नींद लेने के बाद सामने ही बना हुआ पोलो ग्राउंड जहां पर आधे से ज्यादा कर्मचारियों ने वॉलीबॉल खेल कर अपना समय गुजारा इसी प्रकार से जनता के पैसे की बर्बादी विकास यात्रा के नाम पर की जा रही है विकास कुछ किया नहीं है और विकास के नाम पर झूठा ढोल पीटा जा रहा है जिसका जीता जाता हो उदाहरण आज नगरपालिका के कर्मचारियों को आराम फरमाते देखा तब मालूम चला कि यह क्या विकास यात्रा चला रहे हैं इनमें से नगरपालिका के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिन लोगों की ड्यूटी विकास यात्रा में नहीं लगी है वह सभी नगर पालिका में अपने कार्यालय में बैठे हुए हैं हालांकि नगरपालिका के कार्यालय में ताला लगा हुआ था जहां पर किसी भी कर्मचारियों को नहीं देखा गया जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किस प्रकार के विकास की बात कर रहे हैं जनता का विकास हो रहा है या इनका खुद का विकास हो रहा है जनता यह सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देने के लिए तैयार है।
0 टिप्पणियाँ