जब तक नही होती मांगे पूरी तब तक जारी रहेगी हड़ताल
शिवपुरी- इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मध्यप्रदेश के जिले शिवपुरी से निकल कर आ रही हैं जंहा दूधिया आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं
दूधियों का कहना है कि जब तक उन्हें दूध का भाव 50 रुपए प्रति लीटर नहीं मिलता तब तक वह शहर के डेरियों और घरों में होने वाली सप्लाई को रोक देंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दूधियों ने बताया कि वह अपने अपने ग्रामों से दूध लाकर नगर में विक्रय करते हैं, औऱ यही हमारी आजीविका है। इसके अलावा अन्य आय का स्रोत नहीं है आज की तारीख मैं घास, भूसा, खर, तेल, बाजरा आदि की दरों में निरंतर वृद्धि होने की वजह से हम सभी दूधियों को मवेशियों को रखने खिलाने पिलाने में अत्यधिक व्यय करना पड़ रहा है। विगत दो वर्षों से चल रहीं पिछली दरों में दूध विक्रय किया जाना संभव नही हो पा रहा है। ऐसी स्थिति हम दूध की दर 50/- प्रति लीटर करने को विवश हो रहे हैं। विदित हो कि आसपास के क्षेत्रों व लगे हुए शहरों में दरें पूर्व से ही 60/- रु. प्रति लीटर हैं। दूधियों ने
ज्ञापन पत्र के माध्यम से बताया कि हम 200 ग्राम सावा पर दूध की दर 50/- प्रति लीटर सुनिश्चित किये जाने का के लिए आज कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया अब देखना यह होगा कि शहर वासियो को कब तक दूध नही मिलेगा
0 टिप्पणियाँ