प्रधानमंत्री के ‘’मन की बात’’ कार्यक्रम के 100 वें संस्करण का प्रसारण 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 11.40 में समाप्त हुआ । पुरे भारत में मन की बात का कार्यक्रम करोडो लोगो के द्वारा सुना गया। इसी कड़ी में बम्हनीडीह के बूथ क्रमांक 14 में बजरंग मंदिर बस्ती के कलार सामाज के भवन में भी प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने का कार्यक्रम रखा गया था। मन की बात सुनने के बाद भाजपा के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं का गमछा और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसी के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का भी गमछा और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यकर्ताओं को गमछा भेंट करते हुएतत्पश्चात जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के द्वारा बूथ की बैठक ली गई। कार्यक्रम को बड़े प्रोजेक्टर में देखने की व्यवस्था की गई थी। आस-पास के मोहल्ले वाले बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम को सुनने आये थे I कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सभापति और जिला महामंत्री गगन जयपुरिया ने किया।
फाइल फोटो-गगन जयपुरिया जीकार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सोनू जायसवाल ,विहिप जिलाध्यक्ष शिव जायसवाल , पवन केशरवानी , उपसरपंच आशीष तिवारी , आलेख दुबे , अनुराग सोनी , विशाल सराफ , हरी जायसवाल , कुसवा जायसवाल , गोपेश जायसवाल , भूपेंद्र डडसेना , शेखर चंद्रा , संतोष पटेल , शनि पटेल , डॉ विश्वास , रानू सुहाने , पुष्पेन्द्र अजगल्ले , मयंक सराफ एवं बड़ी संख्या में महिलाये तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।



0 टिप्पणियाँ