न्यूज - नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत तुस्मा संकुल केंद्र जो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में है। जहां स्कूल की छुट्टी पश्चात शाम को संकुल केंद्र का दरवाजा जो लोहे का है उसे तोड़कर गांव के ही कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा वहां नशा करने पहुंच जाते हैं।
इस संबंध में संकुल प्रभारी श्याम सुंदर साहू व शैक्षिक समन्वयक रोहित कुमार पटेल ने इसकी सूचना स्थानीय थाना शिवरीनारायण और संबंधित शिक्षा विभाग को दी गई है।



0 टिप्पणियाँ