Music

BRACKING

Loading...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

 


जांजगीर-चांपा 13 अप्रैल 2023/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरा गया है एवं जिन विद्यार्थी का आवेदन पत्र स्वीकार किया गया है वे विद्यार्थी अपना आवेदन क्रमांक एवं दिए गए मोबाइल नंबर की सहायता से अपना प्रवेश पत्र eklavya.cg.nic.in/admit-card से डाउनलोड कर सकते हैं एवं जिन विद्यार्थी का फार्म रिजेक्ट किया गया है वे विद्यार्थी अपना आवेदन क्रमांक एवं दिए गए मोबाइल नंबर की सहायता से आवेदन रिजेक्ट होने का कारण जान सकते है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार समस्या होने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में कार्यालयीन समय 10 बजे से 5 बजे तक संपर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ