शिवपुरी, दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण हेतु 2 श्रेणियों में वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। निर्धारित श्रेणियों में निर्धारित मापदंड पूर्ण करने वाले व्यक्तियों, आरसीआई से रजिस्टर्ड संगठनों से आनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक कर सकते है।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक, सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा बताया गया कि पात्रता मापदण्ड अन्य विवरण के लिए वेब पोर्टल और पुरस्कार पोर्टल परका अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित मापदंडों में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांग बालक/बालिका, दिव्यांगजनों के लिये कार्यरत श्रेष्ठ व्यक्ति, दिव्यांगता के क्षेत्र में पुनर्वास पेशेवर दिव्यांगता के क्षेत्र में श्रेष्ठ अनुसंधान / नव प्रवर्तन / उत्पाद विकास शामिल है।
सशक्तिकरण हेतु सर्व श्रेष्ठ संस्थान पुरुस्कार में निजी संगठन, एजीओ, दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता (सरकारी संगठन, पीएसयू स्वायत्व निकाय, निजी क्षेत्र) दिव्यांगजनों के लिये सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट ऐजेन्सी (सरकारी, राज्य सरकार स्थानीय निकायों को छोड़कर) सुगम्य भारत अभियान के कार्यान्वयन / बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ राज्य, संघ राज्य क्षेत्र, जिला, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य यातायात के साधन / सूचना एवं संचार प्रोद्योगिकी, दिव्यांगों के अधिकार अधिनियम / विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग सशक्तिकरण की अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ राज्य, संघ राज्य क्षेत्र/ जिला, दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम के अपने राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुती राज्य दिव्यांगजन आयुक्त, पुनर्वास सेवाओं के लिए पेशेवर तैयार करने वाली सर्वश्रेष्ठ संस्थान शामिल है।

0 टिप्पणियाँ