Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी के माधव चौक पर महिला-पुरुष के बीच जमकर हुआ विवाद, बीच सड़क पर हुई तीखी नोकझोंक, देखने उमड़ी भीड़

शिवपुरी। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल माधव चौक पर सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला और पुरुष के बीच कहासुनी शुरू होकर तीखी बहस में बदल गई। दोनों के बीच काफी देर तक सड़क पर ही विवाद चलता रहा, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी दुकान पर पानी पीने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर जोर-जोर से आरोप लगाने लगे। विवाद के दौरान महिला ने गुस्से में पुरुष से कहा, "तुमने अपनी मां का दूध पिया है तो मैंने भी अपनी मां का दूध पिया है।" इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही।

सड़क पर हो रहे इस हंगामे के कारण कुछ देर के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व पुरुष को अलग कर समझाइश दी। इसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत दर्ज कराने की बात कही, लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी। ऐसे में पुलिस ने समझाइश देकर दोनों को वहां से रवाना कर दिया।

पुलिस का कहना है कि चूंकि किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए मौके पर ही मामला समाप्त करा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ