Music

BRACKING

Loading...

जनसंपर्क यात्रा को जिला पंचायत क्षेत्र वासियों का मिल रहा भारी समर्थन

जनसंपर्क के दौरान अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम गतवा में लोगों के बीच पहुंचे-गगन जयपुरिया 

बिर्रा-जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा नेता गगन जयपुरिया 15 अगस्त से 19 अगस्त तक अपने जि.पं. क्षेत्र के पद यात्रा में है। कल 17/8/23 तक उनकी पद यात्रा ने तीसरा दिन पूरा कर लिया है। पद यात्रा के दौरान ग्रामवासियों के द्वारा जगह – जगह स्वागत किया जा रहा है। यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

जनसंपर्क यात्रा को प्रारंभ करने से पहले ग्राम देवरहा में लोगों को संबोधित करते हुए जयपुरिया जी

लोगो का कहना है कि किसी भी ज़ि.पं. सदस्य ने आज तक इस प्रकार से अपने क्षेत्र की पद यात्रा कर जन संपर्क नहीं किया होगा। गगन जयपुरिया ने कहा कि मैंने जिस दिन से अपनी राजनीतिक यात्रा आरम्भ किया था , मैं उसी दिन सोच लिया था कि अपना पूरा जीवन लोगो की सेवा के लिए समर्पित कर दूंगा। यात्रा 15 अगस्त को देवरहा गाँव से ठाकुर देव मंदिर में पूजा और ध्वजारोहण के बाद प्रारम्भ हुई। उसके बाद बसंतपुर, बिर्रा, बसंतपुर , बिर्रा , देवरानी , मौहाडीह होते हुए सिलादेही पहुंची।

बच्चो को तिरंगे झंडे पकड़ाकर बच्चों के बीच में गगन जयपुरिया 

सिलादेही में भोजन के पश्चात गतवा होते हुए बोरसी पहुची दुसरे दिन 16 अगस्त को डभराखुर्द में बजरंग मंदिर में पूजा के बाद प्रारंभ होकर सोनादह, बनडभरा, सेमरिया होते हुए बंसुला पहुची। तीसरे दिन 17 अगस्त को तालदेवरी से प्रारंभ होकर नक्टीडीह,चोरहादेवरी, बरकुट होते हुए करनौद पहुची। करनौद में भोजन के बाद गोविंदा, सोनाइडीह होते हुए चारपारा पहुंची।

जनसंपर्क यात्रा के दौरान बिर्रा बस स्टैंड चौक में गगन जयपुरिया जी का हुआ भव्य स्वागत

जनसंपर्क यात्रा में सोनू जायसवाल, आशीष तिवारी, विशाल सराफ, अनुराग सोनी, पुष्पेंद्र, विश्वास सराफ, रोहित पटेल (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत देवरहा), दिलेश्वर पटेल (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बसंतपुर), संजय पटेल, मिलन केंवट, सहदेव पटेल, रिंकू साहू, रामधन सारथी (सरपंच ग्राम पंचायत सिलादेही),

गगन जयपुरिया जी का माला पहनाकर एवं श्रीफल से स्वागत करते हुए ग्रामीण

भुवन लाल साहू (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत गतवा), कार्तिकेश्वर बरेठ,पिंटू बरेठ, जनक साहू , मुकेश कश्यप, प्रतीक प्रताप सिंह, राजू कश्यप, कौशल केंवट, रमेश पटेल (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सोनादह), माखन कश्यप (सरपंच ग्राम पंचायत बनडभरा), भोलाराम देवांगन,

जनसंपर्क यात्रा के दौरान पैदल चलते गगन जयपुरिया

हरिचरण देवांगन, घनश्याम श्रीवास, गंगा राम जांगडे (सरपंच ग्राम पंचायत नकटीडीह) सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ