प्रतीकात्मक फोटो
(आयोजक-एस्पायर कोचिंग सेंटर बिर्रा)
बिर्रा-विगत पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी एस्पायर कोचिंग सेंटर बिर्रा द्वारा राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय स्व आकलन निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में होगा। जिसकी तैयारी एस्पायर कोचिंग सेंटर बिर्रा ने की है। बता दे कि पिछले वर्ष जब स्व आकलन प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से लगभग 10-12 जिले के परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें टोटल 620 परीक्षार्थी ने भाग लिया था। जिसमें जांजगीर-चांपा जिले के ही 57 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ था। चयनित टॉप टेन परीक्षार्थियों को प्रथम पुरस्कार 10,000 रू. मनेन्द्र प्रसाद कश्यप (व्याख्याता बलौदी), के द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 9,000 रु. संतोष कुमार कश्यप (शिक्षक घिवरा) के द्वारा, तृतीय पुरस्कार 8,000 रु. चेतन प्रताप सिंह (राजमहल बिर्रा) के द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार 7,000 रु. रम्हैया कश्यप (शिक्षक मल्दा) के द्वारा, पंचम पुरस्कार 6000 रु. संतोष कुमार कश्यप (शिक्षक बोरदा) के द्वारा, षष्ठम पुरस्कार 5000 रु. हीरालाल कश्यप (रिटायर्ड फोरमेन MCL) के द्वारा, सप्तम पुरस्कार 4000 रु. नेतराम कश्यप (शिक्षक बिर्रा) के द्वारा, अष्टम पुरस्कार 3000 रु. छोटेलाल कैवर्त्य (निषाद होटल बिर्रा) के द्वारा, नवम पुरस्कार 2000 रु. हरिहर कश्यप (सेवानिर्वित्त शिक्षक), दशम पुरस्कार 1,000 रु.राजेंद्र गुप्ता (सीमा श्रृंगार सदन बिर्रा) द्वारा दिया जाएगा। 1 से लेकर 50 तक प्रतिभागियो को देव पब्लिक स्कूल बिर्रा के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवम मेडल प्रदाय किया जायेगा। होने वाले रविवार को राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय स्व आकलन परीक्षा में राज्य भर के अलग-अलग जिले से परीक्षार्थी पहुचेंगे। इसकी तैयारी एस्पायर कोचिंग सेंटर बिर्रा ने की है। स्व आकलन परीक्षा को लेकर दुष्यंत कश्यप, मूलचंद देवांगन, बुधेश्वर कश्यप, कमलेश गुप्ता, मनीष वैष्णव, राजू देवांगन जुटे हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ