Music

BRACKING

Loading...

आनंद मेला से विद्यार्थियों को मिलता है सीखने का अवसर

 

आनंद मेला में ग्राहक को समान देती स्कूल छात्रा 

बिर्रा-बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा के संयुक्त तत्वाधान में आनंद मेला महोत्सव का आयोजन हुआ। जनप्रतिनिधियों अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर मेला महोत्सव का शुभारंभ किया। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मेले आनन्द मेला महोत्सव छात्र-छात्राओं को साल भर इंतजार रहता है। आनंद मेला में विद्यार्थियों को आनन्द लेने के साथ-साथ सीखने का अवसर भी प्राप्त होता है।

मिडिल स्कूल की छात्रा जिन्होंने अपने स्टॉल में लगाए गुपचुप की दुकान

विद्यार्थी अपने सृजनात्मक गुणों का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाकर छात्रों, ग्रामीणों को स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका देने के साथ-साथ मनोरंजन का अवसर भी प्रदान करते हैं। प्राचार्य एफ एल साहू जी ने कहा कि आनन्द मेला में भाग लेने विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों एवं ग्रामवासियों में उत्सुकता रहती है। सभी छात्र-छात्राओं ने अपने स्टालों में विशेष साफ-सफाई पर ध्यान दिया व स्वच्छता का संदेश दिया। व्याख्याता मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि आनंद मेले को लेकर छात्राओं में खास उत्साह रहा।छत्तीसगढिया अंगाकर रोटी, और चीला आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय के प्राचार्य के साथ-साथ शिक्षकों ने भी गहराई से अवलोकन किया।

अपने इडली डोसा की दुकान के साथ 9 वीं कक्षा के छात्र 

आनंद मेला महोत्सव में मणिलाल कश्यप, जितेन्द्र तिवारी, एकादशिया साहू, शत्रुहन निषाद, पीतांबर कश्यप, दीपक पाल, एम.आर. कुंभकार, एम.एल. साहू, सनद वर्मा, एफ आर पटेल, के.एल. कश्यप, संतोष यादव, मनीषा बेबी चौहान, जायसवाल, श्रवण थवाईत, इंसाउल्ला खां, नोहर साहू, एकांश पटेल, संजू साहू, संजय पटेल प्रवीण तिवारी सहित थाना स्टाफ व समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ