Music

BRACKING

Loading...

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिर्रा में कल आनंद मेला महोत्सव का आयोजन


बिर्रा न्यूज़ - बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 20 जनवरी को भब्य आनंद मेले का आयोजन किया गया है। जहां विद्यालयीन छात्रों द्वारा विभिन्न पकवानों का प्रदर्शन करते हुए अपनी पाककला की प्रस्तुति देंगें।इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अविभावकों सहित पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। आनंद मेला का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय सीमा निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर प्राचार्य एवं समस्त शालेय परिवार जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ