Music

BRACKING

Loading...

MP : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूबेदार श्री अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार निवासी सूबेदार श्री अनिल वर्मा के लेह क्षेत्र में मां भारती की सेवा में प्राण न्यौछावर करने पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 11 लाख रूपए की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ