Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय 22 अप्रैल से 15 जून तक परिवर्तित

शिवपुरी,  कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले में ग्रीष्म ऋतु के पूर्व से तापमान मे हो रही लगातार वृद्धि के कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये शिवपुरी जिले के समस्त 2442 आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय 22 अप्रैल से 15 जून तक प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक परिवर्तित किया है।

परिवर्तित समय के तहत आंगनवाडी केन्द्र खोलने का समय प्रातः 07.30 बजे, बच्चों के नास्ते का समय प्रातः 08.30 बजे एवं भोजन का समय दोपहर 11 बजे, बच्चों की आगनवाड़ी केन्द्र से छुट्टी प्रातः11.30 बजे तक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृहभेंट, अभिलेखों का संधारण तथा अन्य गतिविधियां पूर्व की भांति संचालित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ