उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 की संपूर्ण प्रक्रिया समापन होने तक नोहरीकलां स्थित नवीन तहसील भवन में 1950 वोटर हेल्पलाइन, सी-विजिल, बेवकास्टिंग एवं जीपीएस मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 कन्ट्रोल रूम का फोन नंबर 07492-233811 है। कन्ट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में लोक सेवा केंद्र के प्रबंधक रवि शर्मा (9425741303) को नियुक्त किया गया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला स्तर पर स्थापित 1950 वोटर हेल्पलाइन एवं सी-विजिल हेतु जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चक्रीय क्रम में तीन शिफ्ट में लगाई गई है
0 टिप्पणियाँ