Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : 3 आदतन अपराधी जिलाबदर


शिवपुरी, 2 अप्रैल 2024/ जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधी के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिले के 3 आदतन अपराधियों को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से तीन माह तथा छह माह के लिए जिलाबदर किये जाने का आदेश जारी किया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने अपराधी सोनू कंजर पुत्र मोहनलाल कंजर थाना करैरा को 3 माह की अवधि के लिये तथा दो आदतन अपराधी विक्रम जाट पुत्र हरी सिंह जाट थाना कोलारस एवं दिनेश जाटव पुत्र कल्ला जाटव थाना सिरसौद को 6 माह की अवधि के लिये जिला बदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से जिलाबदर किया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ