Music

BRACKING

Loading...

25 जून से 27 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान का प्रथम चरण



शिवपुरी,  अभी वर्ष 2024 -25 में दस्तक अभियान का प्रथम चरण 25 जून से 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य घर-घर तक पहुंच कर स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं सुनिश्चित करना है, जिससे शिशु एवं बाल मृत्यु में कमी आए और बीमारियों की रोकथाम हो।
दस्तक अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होंगी, जिसमें 2 वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों के परिवारों को परामर्श, 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरक, एनीमिया की जांच, बच्चों में संक्रमण की पहचान, दस्त रोग के प्रकरण में जिंक टेबलेट का वितरण, 5 वर्ष वाले प्रत्येक बच्चे के घर में ओआरएस पैकेट का वितरण किया जाएगा।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा है कि समस्त बीएमओ इस अभियान की भी निगरानी करें। इसमें विशेष कर एसएनसीयू और एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग और फॉलो अप कराएं। इसके अलावा गृहभेंट के दौरान टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की भी जानकारी रखें। इस अभियान में एएनएम आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के घर-घर जाकर दस्तक सेवाएं दी जाएगी। इसमें दल के पर्यवेक्षण हेतु सी एच ओ होंगे। बीएमओ लगातार निगरानी करें ताकि इस अभियान का बेहतर क्रियान्वयन हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ