शिवपुरी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए भी अभियान चलाकर काम किया जाता है। इस दौरान मीजल्स रुबेला टेस्ट, टीकाकरण, डीपीटी टीका आदि के टीके लगते हैं। स्थानीय अमले द्वारा घर घर जाकर संपर्क किया जाता है। यदि टीकाकरण की प्रगति को देखा जाए उसमें खनियाधाना की प्रगति कम रही है।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी बीएमओ अपने ब्लॉक में सही मॉनिटरिंग करें। आशा, एएनएम और सुपरवाइजर जिनके द्वारा फील्ड में जाकर सही काम नहीं किया जा रहा है उन पर कार्रवाई करें। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई करें और घर घर सर्वे में चिन्हित करना और ऑनलाइन रिपोर्ट में सही डाटा भरा जाए। बैठक में डेंगू मलेरिया के चिन्हित केस और मलेरिया टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं इसके लिए कैंप लगाकर प्रगति के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ