गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन के साथ ही मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु पहचान पत्र जारी किये जाने के लिए दो रंगीन टिकट साईज के फोटोग्राफ एवं आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किये जाएं, जिससे मतगणना पूर्व पहचान पत्र जारी किये जा सके।
यहां देना होगा आवेदन
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 04 गुना में शामिल विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी, पिछोर एवं कोलारस के गणना अभिकर्ताओं के आवेदन के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राजेन्द्र जाटव को नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र बमौरी एवं गुना, विधानसभा क्षेत्र अशोकनगर, चंदेरी एवं मुंगावली के गणना अभिकर्ताओं के फार्म प्राप्त करने एवं जारी करने के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

0 टिप्पणियाँ