Music

BRACKING

Loading...

MP : कलेक्‍टर द्वारा सिंगवासा एवं गोपालपुरा तालाब का किया निरीक्षण

 


कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा गत दिवस रात्रि 8:00 बजे सिंगवासा एवं गोपालपुरा तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोपालपुरा तालाब को नगर पालिका को हेण्‍डओवर करने के लिए सीएमओ गुना को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया तथा गोपालपुर तालाब से शहर को जल प्रदाय किए जाने हेतु भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। गर्मी के सीजन में भी गोपालपुरा तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, जिसका उपयोग पेयजल की किया जा सकता है, इस संबंध में कार्य योजना एवं गोपालपुरा तालाब के आसपास पिकनिक स्पॉट तैयार करने की कार्य योजना बनाने के निर्देश मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी गुना को दिए, साथ ही सिंगवासा तालाब के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण हेतु दिशा-निर्देश दिए।  

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्री रवि मालवीय, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी श्री तेज सिंह यादव, नगर पालिका उपयंत्री श्री बी.बी. गुप्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ