फसल की तौल में गड़बड़ी करने बाले व्यापारियों को किसान पकड़ा : मंडी से मंहगा भाव देने का लालच देकर किसानों के साथ करते थे धोखाधड़ी, मामला दर्ज
शिवपुरी जिले नरवर कस्बे में किसानों की फसलों की खरीदी में धोखाधड़ी करने बाले चार गल्ला व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का शिकार हुए किसान की शिकायत पर नरवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बता दें कि उक्त व्यापारी अनाज मंडी फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों मंडी के बाहर रोककर मंडी भाव से ज्यादा में अनाज खरीदी का लालच देकर उनकी फसल की तौल में गड़बड़ी कर देते थे। लेकिन इन गल्ला व्यापारियों की करतूत को एक किसान ने पकड़ कर उजागर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक़ सिहोर थाना क्षेत्र के छितरी गांव का रहने बाला किसान बसंत वघेल पुत्र कप्तान सिहं बघेल (25) अपनी गेंहू की फसल करीब 80 क्विंटल फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बेचने 16 मई को नरवर की अनाज मंडी के लिए निकला था। लेकिन उसे मंडी के बाहर कुछ गल्ला व्यापारियों ने रोक लिया था। जहां गल्ला व्यापारियों ने किसान बसंत को मंडी भाव से 40 रूपये बढ़कर भाव देने बात कही, साथ ज्यादा भाव देने कारण टैक्स चोरी करना बताया।
इसके बाद किसान बसंत व्यापारियों के कहने पर अपनी गेंहू की फसल को लेकर अंगोलीचक के फड़ पर पंहुचा। जहां इलक्ट्रोनिक कांटे पर तौल के दौरान उसकी फसल 61 क्विंटल बताई गई। जब किसान बसंत ने फसल का बजन ज्यादा होने की बात कही तो चारों व्यापारियों ने सही तोल का हवाला देते हुए किसान को भगा दिया। लेकिन किसान बसंत को शंका हो रही थी।
अपनी शंका को दूर करने किसान बसंत ने अगले दिन 17 मई को खाली छोटे लोडिंग वाहन का नरौआ मील के धर्म काटे पर पहुंचकर बजन कराया था। इसके बाद वह घर से गेंहू और सरसों की फसल लोडिंग वाहन में भरकर लाया और उसी नरौआ मील के धर्म काटे के बजन कराया। जहां उसकी फसल का कुल बजन 11 क्विटंल 90 किलो निकला। इसके बाद अपनी शंका को दूर करने के लिए किसान बसंत उन्हीं चार गल्ला व्यापरियों के अंगोलीचक के फड़ पर पहुंचा। जहां किसान बसंत ने अपनी गेंहू और सरसों की फसल को बेचने के लिए व्यापरियों के इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तुलवाया था। लेकिन उसकी फसल का बजन घटकर 10 क्विंटल 9 किलो रह गया। धर्मकांटे पर तुलाई गई फसल में 1 क्विटंल 81 किलो का अंतर था। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत किसान ने नरवर थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी साथ ही उक्त व्यापारियों द्वारा कई किसानों के साथ धोखाधड़ी कर चुके है यह भी किसान ने पुलिस को बताया था।
नरवर थाना पुलिस ने किसान बसंत वघेल की शिकायत पर गल्ला खरीदी में धोखाधड़ी करने बाले डबरा निवासी गजेन्द्र झा, दीपक झा, कल्याण साहू और मगरौनी के रहने बाले लाखन उर्फ लखन गुर्जर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ